दादी ने 140 देशों में योग का लहराया परचम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मना दादी जानकीजी का जन्म शताब्दी समारोहफोटो संख्या :10समस्तीपुर. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका दादी जानकीजी का जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया. समारोह को संबोधित करते हुए बिहार संचालिका रानी दीदी ने जानकी दादी की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि दादी आजीवन मानव […]

विज्ञापन

प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मना दादी जानकीजी का जन्म शताब्दी समारोहफोटो संख्या :10समस्तीपुर. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका दादी जानकीजी का जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया. समारोह को संबोधित करते हुए बिहार संचालिका रानी दीदी ने जानकी दादी की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि दादी आजीवन मानव कल्याण की सेवा करती हुई विश्व के 140 देशों तक ईश्वरीय ज्ञान एवं योग का परचम लहराया. जीवन का शतक पूरा करने के बाद भी उनके अंदर युवाओं की तरह जन जन की सेवा करने का उमंग उत्साह बना रहता है. वे भगवान को अपने दिल में बसाकर जन जन को आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव करती है. समारोह में बिहार के अनेक स्थानों से 50 सेवाकेंद्र प्रभारी बहनें शामिल हुई जिन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी अरुणा बहन, भागलपुर प्रभारी अरुणा बहन, बेतिया प्रभारी अंजना बहन, मोतिहारी प्रभारी मीना बहन, सीतामढ़ी प्रभारी वंदना बहन आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन कृष्ण भाई ने किया. मौके पर रामगोपाल सुरेका, डॉ आरके मिश्रा, डॉ डीके मिश्रा, रमेश चांदना, विश्वनाथ साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन