पिकअप वैन पलटी एक की मौत, दस घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 5:03 PM

विज्ञापन

फोटो :::::::::1, 2 मधुबनी के पथराई गांव से बच्चे के मुंडन संस्कार के लिये जा रहे थे सिमरियाप्रतिनिधि, कल्याणपुरथाना क्षेत्र के रामपुरा मोड़ पर मधुबनी से सिमरिया जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर रविवार की अहले सुबह पलट गयी जिसमें सवार पंद्रह लोगों में ग्यारह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिसमें चार महिला […]

विज्ञापन

फोटो :::::::::1, 2 मधुबनी के पथराई गांव से बच्चे के मुंडन संस्कार के लिये जा रहे थे सिमरियाप्रतिनिधि, कल्याणपुरथाना क्षेत्र के रामपुरा मोड़ पर मधुबनी से सिमरिया जा रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर रविवार की अहले सुबह पलट गयी जिसमें सवार पंद्रह लोगों में ग्यारह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिसमें चार महिला समेत दो बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. दरभंगा ले जाने के क्रम में मधुबनी जिले के पथराई गांव निवासी दामोदर महतो की मौत हो गयी. वही घायलों में पथराई के ही रामपरीक्षण महतो की पत्नी राजकुमारी देवी, वीरेंद्र कुमार महतो का पुत्र हरिओम कुमार, रामनाथ साहु, ओमशंकर, जगदीश कुमार, सोती सहनी की पत्नी सोनिया देवी, सत्तन मुखिया और दामोदर महतो की पत्नी सुभद्रा देवी शामिल हंै. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि पथराई गांव से बच्चे के मुंडन संस्कार के लिये वे लोग शनिवार की रात पिकअप से सिमरिया घाट के लिये निकले थे. रविवार की अहले सुबह रामपुरा मोड़ के समीप अचानक तीखा मोड़ आ जाने के कारण तेज रफ्तार में होने चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया. इससे पिकअप पलट गयी. लोगों के चीखने की आवाज सुनकर जमा हुए ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये पीएचसी में भरती कराया. जहां से सबों को डीएमसीएच भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन