बोलेरो की ठोकर से बच्ची की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 8:49 AM

विज्ञापन

मोरवा : हलई ओपी के विक्रमपुर में एक बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने करीब पांच घंटे तक एनएच 103 को जाम कर गुस्से का इजहार किया. इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही. कई दूल्हे की गाड़ी एवं पूर्व सांसद भी जाम में फंसे रहे. अधिकारी के आने एवं तत्काल […]

विज्ञापन
मोरवा : हलई ओपी के विक्रमपुर में एक बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने करीब पांच घंटे तक एनएच 103 को जाम कर गुस्से का इजहार किया. इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही.
कई दूल्हे की गाड़ी एवं पूर्व सांसद भी जाम में फंसे रहे. अधिकारी के आने एवं तत्काल सहायता की राशि दिये जाने के बाद जाम समाप्त हुआ. बताया जाता है कि विक्रमपुर गांव के विनोद राय की छह वर्षीया पुत्री मौसम कुमारी को एक तेज गति से आ रहा बोलेरो ने शुक्रवार की दोपहर को कुचल दिया.
वाहन चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा. घटना से आक्रोशित लोगों ने शाम में सड़क जाम कर दिया. प्रशासन द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद जाम तो उस समय समाप्त कर दिया गया लेकिन शनिवार की सुबह लोगों ने एक बार फिर लाश के साथ सड़क जाम कर अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. जाम में कई बरात की गाड़ी घंटों फंसी रही. अधिकारी द्वारा सहायता राशि का चेक सुपुर्द करने के बाद जाम समाप्त किया गया.
पूर्व मुखिया घायल
मोरवा. इंद्रवारा पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र ठाकुर एक बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. वाहन चालक को लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट पर उतारू हो गये. मौके पर पहुंचे जिला युवा राजद के सचिव अरुण ठाकुर निराला ने स्थिति को संभाला व बाइक चालक को सकुशल जाने दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन