जेनेरेटर के करंट सेे स्कूली छात्रा की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 6:03 PM
मोरवा. प्रखंड के मरिचा पंचायत के हुसेनीपुर गांव मंे एक स्कूली छात्रा की मौत जेनेरेटर के करंट लगने से सोमवार की देर संध्या हो गयी. मृतका की पहचान गोरक सिंह की 11 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी है. बताया जाता है कि गांव के ही कमल सिंह के घर पर बाबा कारिख की पूजा चल रही […]
मोरवा. प्रखंड के मरिचा पंचायत के हुसेनीपुर गांव मंे एक स्कूली छात्रा की मौत जेनेरेटर के करंट लगने से सोमवार की देर संध्या हो गयी. मृतका की पहचान गोरक सिंह की 11 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी है. बताया जाता है कि गांव के ही कमल सिंह के घर पर बाबा कारिख की पूजा चल रही थी. सोमवार की संध्या को मृतका अन्य लोगों के साथ पूजा देखने गयी थी. पूजा देखने के क्रम में जब वह बाहर निकली तो अचाानक जेनेरेटर के करंट के चपेट में आ गयी. काफी समय तक वह अकेले पड़ी रही. कुछ समय बाद लोगों को हादसे का पता चला तो आनन फानन में उसके इलाज की व्यवस्था की गयी लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पलभर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. लोगों का कहना है कि जेनेरेटर के तार को यूं ही खुला छोड़ दिये जाने के कारण यह हादसा हुआ. मौत की खबर सुनते ही टोला में मातम पसर गया. मंगलवार की सुबह को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










