वर्चस्व के लड़ाई में गयी पूर्व मुखिया की जान

Updated:
विज्ञापन

शराब ठेके एवं अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फंसाया गया नाम घटना के समय मौजूद नहीं थे वादी घटनास्थल पर पूसा. वैनी ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाज़ार के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता संजीत कुमार मन्टू हत्याकांड में नाम फंसाये जाने को लेकर वर्तमान प्रमुख उदय शंकर राय ने बर्चस्व की लड़ाई का अंजाम बताया. सहायक […]

विज्ञापन

शराब ठेके एवं अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फंसाया गया नाम घटना के समय मौजूद नहीं थे वादी घटनास्थल पर पूसा. वैनी ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाज़ार के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता संजीत कुमार मन्टू हत्याकांड में नाम फंसाये जाने को लेकर वर्तमान प्रमुख उदय शंकर राय ने बर्चस्व की लड़ाई का अंजाम बताया. सहायक आरक्षी अधीक्षक के नाम प्रेषित पत्र में इस बात का खुलासा किया है. समूचे प्रखंड से हजारों ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा है कि इस कांड के वादी वरु ण कुमार प्रखंड की राजनीति करते हैं. वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य है. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है. दिवंगत पूर्व मुखिया से हमें किसी प्रकार के दुश्मनी नहीं है. साथ ही कहा है कि शराब कारोबार एवं हाट के व्यवसाय को लेकर हमेशा अपराधी गिरोह से झंझट चलते ही रहता था. जबकि इन कारोबार से हमें कुछ भी लेना देना नहीं था. इन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि निदार्ेष को साजिश के तहत फंसाया गया है, उसे वरी करने की एवं दोषियों को सक्त से सक्त सजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन