रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की चोरी
ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के बासो कुबौली गांव में बुधवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड फौजी ब्रज किशोर शर्मा के यहां लाखों की चोरी कर फरार हो गये. चोर घर में छत के सहारे घुसकर कमरे को खोल दो ब्रिफकेस, जेवरात, कीमती कपड़े सहित दस हजार नगद समेत लगभग दो लाख के सामानों […]
ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के बासो कुबौली गांव में बुधवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड फौजी ब्रज किशोर शर्मा के यहां लाखों की चोरी कर फरार हो गये. चोर घर में छत के सहारे घुसकर कमरे को खोल दो ब्रिफकेस, जेवरात, कीमती कपड़े सहित दस हजार नगद समेत लगभग दो लाख के सामानों की चोरी कर फरार हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गृहस्वामी पत्नी के साथ घर के कमरे व उनके बच्चे छत पर सोये थे. इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दे पीछे के दरवाजे से फरार हो गये. घटना की जानकारी घर का किवाड़ खुला एवं बिखरे हुए सामानों को देखकर हुआ. गृहस्वामी द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान को छानबीन के दौरान घर से थोड़ी दूर बांसवाड़ी में दो ब्रिफकेस टूटे-फूटे हालत में मिले. उसमें के सारे सामान गायब थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










