खामोशी के साथ फंदे से झूल गया सौरभ

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर जितवारपुर गांव में हुई घटनापंखे में फंदा डाल कर युवक ने लगायी फांसी पुलिस ने मामले में दर्ज किया यूडी केस प्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर जितवारपुर गांव में बुधवार की शाम एक युवक ने फांसी लगा ली. परिवारवालों को जब तक इसकी भनक लगी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. […]

विज्ञापन

हसनपुर जितवारपुर गांव में हुई घटनापंखे में फंदा डाल कर युवक ने लगायी फांसी पुलिस ने मामले में दर्ज किया यूडी केस प्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर जितवारपुर गांव में बुधवार की शाम एक युवक ने फांसी लगा ली. परिवारवालों को जब तक इसकी भनक लगी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मामला पुलिस तक पहुंचा तो परिवार वाले घटना की वजह को लेकर कुछ भी नहीं बता सके क्योंकि युवक ने पूरी घटना को खामोशी के साथ अंजाम दे डाला. मृतक सतीश प्रसाद सिंह का पुत्र सौरभ कुमार है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया. घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को बताया है कि अन्य दिनों की भांति ही बुधवार की रात सौरभ कहीं से लौट कर घर पहुंचा था. उस वक्त उसके चेहरे का कोई भाव यह बयां नहीं कर रहा था कि वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर दुनिया वालों के साथ परिजनों को झंकझोड़ देने वाला है. बकौल परिजन वह घर के अंदर प्रवेश करते ही दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था. बिजली गुल होने के कारण घर के अंदर अंधेरा छा रहा था. जब बिजली आयी तो घर के लोगों की नजर खिड़की के अंदर पड़ी. झांक कर देखा तो पंखे से सौरभ झूल रहा था. इसके बाद घरवालों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. इसके बाद दरवाजा तोड़ कर उसके शव को बाहर निकाला गया. घटना के बाद से मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं आम लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर कौन सी बात थी जिसके कारण उसने खुद को दुनिया से विदा करने का फैसला ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन