नियोजित शिक्षकों ने लिया जेल भरो आंदोलन का निर्णय
मोहनपुर. वेतनमान को लेकर नियोजित शिक्षकों के द्वारा आज तेरहवें दिन भी हड़ताल जारी रही. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अंचल इकाई अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के अध्यक्षता में मोहनपुर बीआरसी के गेट को ही मंच बनाकर एक सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेवी सुजीत भगत ने कहा कि […]
मोहनपुर. वेतनमान को लेकर नियोजित शिक्षकों के द्वारा आज तेरहवें दिन भी हड़ताल जारी रही. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अंचल इकाई अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के अध्यक्षता में मोहनपुर बीआरसी के गेट को ही मंच बनाकर एक सभा की गयी. सभा को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेवी सुजीत भगत ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की मांग जायज है. सरकार को इसे अविलंब लागू करना चाहिए. इसका समर्थन समाजसेवी भिखन राय ने भी किया. शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को शिक्षक एवं छात्र के हित में जल्द इसका निर्णय लेना चाहिए. जितना देर हो रहा इससे बच्चों के पठन-पाठन पर गलत प्रभाव पड़ रहा है. शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा कि जिलाधिकारी द्वारा दिया गया आदेश वापस लिया जाय नहीं तो अब जेल भरो आंदोलन शुरू किया जायेगा. मौके पर संजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, हिमांशु रजक, अश्विनी कुमार पंडित, राजीव कुमार वर्मा, सुनील सिंह, धमेंर्ंद्र पंडित, अजय कुमार राय, शिव कुमार, रामप्रवेश पंडित, विजय शर्मा, कुमारी ज्योति, जयमाला कुमारी, पूनम कुमारी, सुनीता कुमारी, अशोक साहनी, ब्रजेश नारायण यादव, अरुण कुमार, महेश प्रसाद राय सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










