डीएम ने किया सूचना भवन व डीटीओ कार्यालय का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन व जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने सूचना भवन का निरीक्षण करने के उपरांत कक्षों की स्थिति की जानकारी भी ली. साथ ही सूचना भवन में एक और कार्यालय को शिफ्ट […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन व जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने सूचना भवन का निरीक्षण करने के उपरांत कक्षों की स्थिति की जानकारी भी ली. साथ ही सूचना भवन में एक और कार्यालय को शिफ्ट करने से संबंधित विचार विमर्श किया. वहीं डीटीओ कार्यालय के बगल में स्थित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण करने के उपरांत गर्मी के मौसम को देखते हुए शेड लगाने का भी आदेश दिया. साथ ही ससमय कायार्ें का निष्पादन पारदर्शिता के साथ करने की हिदायत दी. मौके पर डीपीआरओ प्रमोद कुमार, डीटीओ अरुण कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन