त्रुटिपूर्ण विद्युत विपत्र को देख भड़के उपभोक्ता
फोटो संख्या : 18उपभोक्ताओं ने एसडीओ शहरी कार्यालय पहुंच मचाया हंगामा समस्तीपुर. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा जारी मार्च माह का विद्युत विपत्र को देख सहायक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शहरी से जुड़े उपभोक्ता भड़क उठे. उपभोक्ताओं ने कार्यालय पहुंच जब इसकी शिकायत करना चाहा तो अभियंताओं को नहीं देख आक्रोशित हो […]
फोटो संख्या : 18उपभोक्ताओं ने एसडीओ शहरी कार्यालय पहुंच मचाया हंगामा समस्तीपुर. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा जारी मार्च माह का विद्युत विपत्र को देख सहायक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल शहरी से जुड़े उपभोक्ता भड़क उठे. उपभोक्ताओं ने कार्यालय पहुंच जब इसकी शिकायत करना चाहा तो अभियंताओं को नहीं देख आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा मचाया. उपभोक्ताओं का कहना था कि विद्युत कंपनी ने ठेके पर मीटर रीडर व विद्युत विपत्र निर्गत करने वाले को बहाल कर रखा है, जो आये दिन उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का पहाड़ खड़ा करने में जुटा है. आये दिन औसत बिलिंग कंपनी के द्वारा किया जा रहा है. जबकि मीटर से पठन लेने के बजाय कंपनी के मीटर रीडर मौज मस्ती करने में जुटे हैं. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर रीडर अचानक 4 से 5 माह बाद मीटर रीडिंग लेने पहुंचता है और कंपनी के द्वारा 8 से 10 हजार का विद्युत विपत्र भेज दिया जाता है. बताते चलें कि समाहरणालय स्थित जिला शिकायत केंद्र पर विगत मार्च माह तक 2165 व इस माह में अब तक 45 त्रुटिपूर्ण विद्युत विपत्र से संबंधित शिकायत दर्ज की गयी है. एसडीओ शहरी एमके शर्मा का कहना है कि शहर के 38 फीसदी उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र सही किया गया है. प्रतिदिन विद्युत विपत्र को सही करने का कार्य जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










