एटीएम बदल कर खाते से उड़ाये 60 हजार रुपये
ताजपुर : स्थानीय अस्पताल चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से अज्ञात उचक्के ने मानपुरा निवासी मो़ अख्तर के एटीएम बदलकर खाते से साठ हजार रुपये उड़ा लिये. घटना के वक्त वह एटीएम में रुपये निकालने गया था. एक अज्ञात उचक्के ने मदद करने के नाम पर उसके एटीएम कार्ड धोखे से बदल लिया. […]
ताजपुर : स्थानीय अस्पताल चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से अज्ञात उचक्के ने मानपुरा निवासी मो़ अख्तर के एटीएम बदलकर खाते से साठ हजार रुपये उड़ा लिये. घटना के वक्त वह एटीएम में रुपये निकालने गया था. एक अज्ञात उचक्के ने मदद करने के नाम पर उसके एटीएम कार्ड धोखे से बदल लिया.
मोबाइल पर पैसे निकासी के मैसेज आने के बाद उसके खाते से रुपये निकलने की जानकारी उसे मिली. घटना के लिखित आवेदन थाने में दिये गये हैं.
पुलिस छानबीन कर रही है. गौरतलब है कि बार बार इसको लेकर जागरूक होने की सूचना के बावजूद लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. इससे पूर्व भी कई लोगों द्वारा एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकासी करने की शिकायत पुलिस से कर चुके हैं. पुलिस अभी उन मामलों की तफ्तीश में जुटी ही रहती है कि एक नया मामला सामने आ जाता है. इससे पुलिस की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










