मछुआ संघ की आपात बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 8संघ अध्यक्ष पर हुए कातिलाना हमला की निंदाप्रतिनिधि, वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित वारिसनगर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के कार्यालय पर प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों की आपात बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड मंत्री राजेश कुमार सहनी ने की. बैठक में शनिवार को संघ के प्रखंड […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8संघ अध्यक्ष पर हुए कातिलाना हमला की निंदाप्रतिनिधि, वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित वारिसनगर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के कार्यालय पर प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों की आपात बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड मंत्री राजेश कुमार सहनी ने की. बैठक में शनिवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक रूपा सहनी पर कातिलाना हमले की घोर निंदा की गयी. साथ ही हमले के बाद आरोपित को गिरफ्तार करने के बजाय उनके पति जिलाध्यक्ष पर किये गये झूठे केस को एक साजिश बताया. सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की. इन्होंने प्रशासन से पीडि़त परिवार को सुरक्षा प्रदान की अपील भी की. सदस्यों ने दस दिनों के अंदर प्रशासन द्वारा उचित न्याय नही मिलने पर उग्र आंदोलन चलाने की भी बातें कहीं. बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य लालबाबू सहनी, रामचन्द्र सहनी, रामनारायण सहनी, तेतरी देवी, प्रमिला देवी, बबीता देवी, संजय सहनी, महेंद्र सहनी, अमृत सहनी, उपेन्द्र सहनी, रामबाबू सहनी, कांग्रेस सहनी, निर्मला देवी, कबूतरी देवी, विष्णुदेव सहनी आदि लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन