समस्तीपुर ने दरभंगा को पांच विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

रंजन बने मैन आफ द मैच समस्तीपुर. शहर के पटेल मैदान में खेले जा रहे मुकुल मुरारी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सोमवार को समस्तीपुर ने दरभंगा को पांच विकेट से हरा दिया. समस्तीपुर के गेंदबाज रंजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की […]

विज्ञापन

रंजन बने मैन आफ द मैच समस्तीपुर. शहर के पटेल मैदान में खेले जा रहे मुकुल मुरारी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सोमवार को समस्तीपुर ने दरभंगा को पांच विकेट से हरा दिया. समस्तीपुर के गेंदबाज रंजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 107 रन बनाकर आउट हो गयी. दरभंगा की ओर से मुरारी ने 25 और जहांगीर 24 रनों का योगदान दिया. समस्तीपुर की ओर से रंजन ने चार विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी समस्तीपुर की टीम ने सैंकी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 17.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमा लिया. विभूति गौतम और सोनू झा ने मैच में अम्पायर की भूमिका निभायी. मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में समस्तीपुर का मुकाबला सीवान से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन