तापमान के अनुसार फसलों का करें चयन
पूसा. आरएयू के संचार केंद्र में चल रहे मौसम पूर्वानुमान का कृषि में उपयोगिता विषय पर प्रशिक्षण का समापन हुआ. इसमें में पांच सत्र का आयोजन किया गया था. इन तकनीकी सत्रों में मुख्य रूप से बदलते परिवेश में किसान के लिए उपयोगी फसल के प्रभेदों का चयन कर अनुसंधान करने पर बल दिया गया. […]
पूसा. आरएयू के संचार केंद्र में चल रहे मौसम पूर्वानुमान का कृषि में उपयोगिता विषय पर प्रशिक्षण का समापन हुआ. इसमें में पांच सत्र का आयोजन किया गया था. इन तकनीकी सत्रों में मुख्य रूप से बदलते परिवेश में किसान के लिए उपयोगी फसल के प्रभेदों का चयन कर अनुसंधान करने पर बल दिया गया. टिकाउ खेती के लिए फसल चक्र एवं फसल प्रणाली में किस तरह बदलाव किया जाये. इसकी जानकारी समय समय पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो व जनसंपर्क के माध्यम से पहुंचाई जाये जिसका उपयोग कर किसान अपने कृषि कार्य में बदलाव ला सके. खरीफ मौसम, वर्षा पूर्वानुमान की जानकारी व उसके अनुरूप प्रभेदों का चयन, कृषि कार्य में बदलाव, उन्नत तकनीकी का व्यवहार, खाद उर्वरक की जानकारी के लिए रोड मैप में शामिल कर कार्य संपादित करने का निर्णय लिया गया. यह संगोष्ठी छात्रों के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं किसानों के लिए लाभकारी है. समापन सत्र का संचालन सूचना पदाधिकारी डॉ दिव्यांशु शेखर ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










