शहरी मकानों को मिलेगी नयी पहचान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : अब शहर के घरों को एक नयी पहचान मिलने वाली है़ आधार संख्या की तर्ज पर शहर के एक एक घर को नया यूनिक नंबर दिया जायेगा़ यह नंबर नौ डिजिट का होगा़ इसके लिए शहर के हाउस होल्ड का उपग्रहीय सर्वेक्षण जून में शुरुहोने की उम्मीद व्यक्त की गयी है़ एक ओर […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : अब शहर के घरों को एक नयी पहचान मिलने वाली है़ आधार संख्या की तर्ज पर शहर के एक एक घर को नया यूनिक नंबर दिया जायेगा़ यह नंबर नौ डिजिट का होगा़ इसके लिए शहर के हाउस होल्ड का उपग्रहीय सर्वेक्षण जून में शुरुहोने की उम्मीद व्यक्त की गयी है़
एक ओर जहां इस सर्वेक्षण से छिपित हाउस होल्ड का पता लगेगा, वहीं नप के होल्डिंग टैक्स में भी वृद्घि होगी़ इससे सबसे बड़ा फायदा यह है कि घरों को यूनिक नंबर सिस्टम से जोड़ने के बाद टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी उस यूनिक नंबर के आधार पर गृहस्वामी को मिल जायेगी़
इसके तहत सबसे पहले उपग्रह से घरों की तसवीर ली जायेगी़ फिर उन तसवीरों के आधार पर सभी घरों का भौतिक सत्यापन होगा़ उसके बाद सर्वे में पता चले सभी घरों को एक यूनिक हाउस नंबर दिया जायेगा़ यह नंबर आने वाले समय में घर से जुड़ी नगर परिषद को पूरी जानकारी देगी़
यूनिक हाउस नंबर सिस्टम के तहत शहरी क्षेत्र को चार जोन और सेक्टरों में बांटा जायेगा़ घरों को नौ डिजिट का नंबर मिलेगा़ इसमें पहला दो डिजिट घर के जोन के लिए जैसे एमसी, बीच का तीन डिजिट सेक्टर और अंतिम का चार डिजिट से घरों की संख्या का पता चलेगा़ यह नंबर भविष्य में हाउस होल्ड और नप से जुड़ी हर जानकारी के लिए लाभदायक सिद्घ हो सकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










