नरपा के मुखिया से मांगी पांच लाख रंगदारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के बिथान प्रखंड के नरपा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव से कतिपय लोगों द्वारा रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. रंगदारी नहीं देने पर अपराधी ने जान से मारने की धमकी भी दी है. इस संबंध में मुखिया ने सीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के बिथान प्रखंड के नरपा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव से कतिपय लोगों द्वारा रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. रंगदारी नहीं देने पर अपराधी ने जान से मारने की धमकी भी दी है. इस संबंध में मुखिया ने सीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि इस संबंध में थाने को कोई सूचना नहीं है.
सीएम को भेजे पत्र में मुखिया ने कहा है कि लक्षमिनियां गांव निवासी अनिल कुमार यादव बार बार उनसे रंगदारी के रुप में पांच लाख रूपये की मांग कर रहा है. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया है. मुखिया के मुताबिक उसने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को कई बार दी है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
आवेदन में मुखिया ने कहा है कि गत छह अप्रैल को वह कौराही गांव से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ रास्ता रोक लिया और रंगदारी मांगी. साथ की पूरे परिवार को बम से उ ड़ाने की धमकी भी दी. मुखिया ने सीएम को भेजे आवेदन की प्रतिलिपि डीजीपी, डीएम, एसपी व डीएसपी रोसड़ा को भी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










