मंंडल के 28 कर्मी व 2 अधिकारी होंगे पुरस्कृत
समस्तीपुर. समस्तीपुर रेलमंडल के 28 कर्मचारियों व 2 अधिकारियों को शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके मित्तल पुरस्कृत करेगे. इन सबों को शुक्रवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित 60 वा रेल सप्ताह समारोह के अवसर किया जायेगा. बता दें कि प्रत्येक वर्ष रेल सप्ताह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने […]
समस्तीपुर. समस्तीपुर रेलमंडल के 28 कर्मचारियों व 2 अधिकारियों को शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके मित्तल पुरस्कृत करेगे. इन सबों को शुक्रवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित 60 वा रेल सप्ताह समारोह के अवसर किया जायेगा. बता दें कि प्रत्येक वर्ष रेल सप्ताह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया जाता है. इस वर्ष समस्तीपुर मंडल के जिन कर्मचारियों/अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाना है, उनमें यांत्रिक(डीजल)1,याँत्रिक(पावर)3,संरक्षा 1, चिकित्सा 1, कार्मिक 1,वाणिज्य 5,परिचालन 3, लेखा 1,विद्युत 1,संकेत एवं दूरसंचार 4,सुरक्षा 1,प्रशासन 1,इंजीनियरिंग 5 कर्मचारी शामिल है. वही पुरस्कृृत किये जाने वाले अधिकारियों में विजय कुदेशिया, कार्यपालक इंजीनियर, पुल, समस्तीपुर अमन राज, कारखाना प्रबंधक, समस्तीपुर शामिल है. इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा समस्तीपुर मंडल के विभिन्न विभागों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 8 शील्ड भी प्रदान किये जायेगें. इस आशय की जानकारी सहायक वाणिज्य प्रबंधक यूएस जायसवाल ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










