बसढिया चौर में नहाने गये किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. थानाक्षेत्र के बसढिया चौर में अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने गये 15 वर्षीय किशोर सौरभ की डूबने से मौत हो गयी. हालांकि जीवित होने की संभावना में उसे पानी से निकाल कर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक किशोर गादो बाजिदपुर गांव निवासी रामप्रीत दास का […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. थानाक्षेत्र के बसढिया चौर में अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने गये 15 वर्षीय किशोर सौरभ की डूबने से मौत हो गयी. हालांकि जीवित होने की संभावना में उसे पानी से निकाल कर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक किशोर गादो बाजिदपुर गांव निवासी रामप्रीत दास का नाती बताया जाता है जो अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. वह संत जोसेफ स्कूल का छात्र था. घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि मृतक सौरभ अपने तीन अन्य साथी लड़कों के साथ बसढिया चौर स्थित पानी में नहाने गया था. जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने तत्काल उसके तीनों साथी को अपने साथ थाना ले आये. हालांकि परिजनों ने घटना को लेकर किसी को आरोपित नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन