पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल का हुआ उद्घाटन
फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. शहर से सटे शंभूपट्टी में गुरुवार को पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन सेवानिवृत्त जिलाधिकारी बीके राय एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक रामसागर सिंह ने संयुक्त रुप से किया. इस मौके पर विद्यालय परिसर में विधिवत भूमि पूजन किया गया. व्यवस्थापक प्रशांत कुमार ने उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय के शिक्षकों के माध्यम से […]
फोटो संख्या : 1समस्तीपुर. शहर से सटे शंभूपट्टी में गुरुवार को पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन सेवानिवृत्त जिलाधिकारी बीके राय एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक रामसागर सिंह ने संयुक्त रुप से किया. इस मौके पर विद्यालय परिसर में विधिवत भूमि पूजन किया गया. व्यवस्थापक प्रशांत कुमार ने उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय के शिक्षकों के माध्यम से उनके बच्चों बेहतर शिक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाया. प्राचार्य एस सन्मुखैय्या ने कहा कि विद्यालय के क्रियाकलाप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल वस्तुत: पोद्दार एजुकेशन नेटवर्क का ही एक हिस्सा है. देश भर में इसकी 80 शाखाएं हैं. बिहार में यह दूसरी शाखा है. इससे पूर्व गया में विद्यालय की नींव रखी गयी थी. इस अवसर पर रश्मि चंदेल, चंदन कुमार चौधरी, गीता कुमारी, संगीता कुमारी ने भी विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. ज्ञात हो कि विद्यालय में शुक्रवार से कक्षा का संचालन आरंभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










