आवेदन के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन
सिंघिया, प्रतिनिधि . प्रखंड में बीपीएल कार्डधारी बिजली का खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग कर रहे हैं. चौक चौराहों पर अपना भाड़े का व्यवसायिक प्रतिष्ठान में बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग कर रहे हैं़ इस ओर प्रशासन की निंद्रा नहीं टूट रही है़ इससे सरकार को लाखों का नुकसान हो रहा है़ क्षेत्र के पैकड़ा चौक, […]
सिंघिया, प्रतिनिधि . प्रखंड में बीपीएल कार्डधारी बिजली का खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग कर रहे हैं. चौक चौराहों पर अपना भाड़े का व्यवसायिक प्रतिष्ठान में बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग कर रहे हैं़ इस ओर प्रशासन की निंद्रा नहीं टूट रही है़ इससे सरकार को लाखों का नुकसान हो रहा है़ क्षेत्र के पैकड़ा चौक, सिंघिया समेत कई चौक-चौराहों पर ठीक सड़क के सामने दिखायी पड़ती है़ इस बात की चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से उठ रही है़ बता दें कि सिंघिया प्रखंड के सतरह पंचायत के बसुआ, लेउड़ी, निमी, लभटोलिया समेत दर्जनों गांव में विद्युत सेवा के लिये पोल तार नहीं पहुंच पायी है़ वहींं विद्युत सेवा के अभाव का दंश पंचायत के कई गांवों में बीपीएल परिवार झेलना पड़ रहा है़ यहां के एपीएल कार्डधारी एवं व्यवसायिक वर्ग के हजारों लोग रोसड़ा में विभाग के द्वारा लगाये गये कैम्प में आवेदन दे रखा है़ इसका नतीजा सिफर साबित हो रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










