हैनिमैन जयंती को लेकर हुई बैठक
समस्तीपुर. होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला शाखा की बैठक गुरुवार को मोहनपुर रोड स्थित डा. विनोद कुमार सिंह के क्लीनिक पर हुई. अध्यक्षता डा. विनोद कुमार सिंह ने की. इसमें प्रत्येक साल की तरह हैनिमैन साहब की 260 वीं जयंती आगामी 10 अप्रैल को धूमधाम से मोहनपुर स्थित गायत्री काम्पलेक्स में मनाने का […]
समस्तीपुर. होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला शाखा की बैठक गुरुवार को मोहनपुर रोड स्थित डा. विनोद कुमार सिंह के क्लीनिक पर हुई. अध्यक्षता डा. विनोद कुमार सिंह ने की. इसमें प्रत्येक साल की तरह हैनिमैन साहब की 260 वीं जयंती आगामी 10 अप्रैल को धूमधाम से मोहनपुर स्थित गायत्री काम्पलेक्स में मनाने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने सभी होमियोपैथिक चिकित्सकों से उपस्थित होने की अपील की. धन्यवाद ज्ञापन डा. पीएन चौधरी ने किया. मौके पर डा. आरएन ठाकुर, डा. एसएस गुप्ता, डा. एके झा, डा. गीता भारती, डा. एसपी चौधरी, डा. आनंद कुमार चौधरी, डा. विवेक कुमार, डा. अनिल कुमार, डा. सरिता कुमारी, डा. तारकेश्वर पंडित, डा. नवीन कुमार, डा. जीएन झा, डा. एसएस झा, डा. नवीन कुमार, डा. रवींद्र कुमार, डा. बीएन साह, डा. सुनील भारती, डा. पंकज कुमार, डा.राजेश कुमार, डा. महेंद्र सिंह, डा. आरयू यादव, डा. श्रवण साह, डा. सोरेंद्र साह, डा. आरती कुमारी, डा.जयशंकर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










