अगलगी में हजारों की संपति राख

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 13प्रतिनिधि,मोहिउद्दीननगरथानेक्षेत्र के अन्दौर गांव में मंगलवार की रात करीब आठ बजे अचानक तारकेश्वर राय के घर में दीप जलने से लगी आग से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी़ अगलगी के कारण घर में रखे नकदी 60 हजार रुपये, कपड़े, अनाज, गहने अग्नि हवाले हो गये़ तारकेश्वर राय और छठिया देवी […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 13प्रतिनिधि,मोहिउद्दीननगरथानेक्षेत्र के अन्दौर गांव में मंगलवार की रात करीब आठ बजे अचानक तारकेश्वर राय के घर में दीप जलने से लगी आग से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी़ अगलगी के कारण घर में रखे नकदी 60 हजार रुपये, कपड़े, अनाज, गहने अग्नि हवाले हो गये़ तारकेश्वर राय और छठिया देवी की बेटी की शादी 19 अप्रैल को होनी हैं़ बेटी की शादी की चिंता से रो-रोकर दोनों का बुरा हाल हैं बेटी रूबी की शादी अब कैसी होगी कहते हुए दोनों बार बार बेहोश हो जाते हैं़ काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया़ अगर ग्रामीणों का सहयोग ससमय नहीं मिल पाता तो आग लपट पूरे गांव को जलाकर राख कर देती़ तारकेश्वर राय खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है़ बुधवार की सुबह अंचल कर्मचारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को दी़ इस घटना के बावत सीओ संजीव रंजन ने जानकारी दी कि अग्नि पीडि़त परिवार को 4500 सौ रुपये की राशि सरकारी नियमानुसार दिये जायेंगे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन