पिस्तौल के साथ लुटेरा गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : पटोरी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश व नेपाल में लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले कोढ़ा गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित जुराबगंज निवासी देवा बंजारा के […]
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : पटोरी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश व नेपाल में लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले कोढ़ा गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार युवक कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित जुराबगंज निवासी देवा बंजारा के पुत्र आनंद कुमार के पास से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल व डिक्की खोलने वाले कई चाबियां व एक अपाची बाइक बरामद की गई है. थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस गिरोह के सदस्य के आने की सूचना मिल रही थी. इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तथा कई चौकीदारों व पुलिस के जवानों को सादे लिवास में विभिन्न बैंकों पर तैनात किया गया. इस क्रम में एसबीआइ पटोरी की शाखा में एक युवक को संदिग्धावस्था में देखा गया. चौकीदार की सूचना पर एएसआइ राधेश्याम प्रसाद वहां पहुंचे तथा आनंद को गिरफ्तार कर थाने ले आये. उसके पास से असलहे व बाइक बरामद की गयी.
उसका एक अन्य साथी फरार हो गया. पूछताछ के क्रम में उसने विभिन्न राज्यों व नेपाल में लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी. पटोरी की कई घटनाओं में भी उसने अपनी संलिप्तता की बात कही. पुलिस गंभीरता से इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










