फोरमैन पर कार्रवाई नहीं हुई तो बंद होगा डीजल शेड में कामकाज

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. डीजल शेड कर्मचारी अरुण कुमार के द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर इंजन के आगे छलांग लगाने की घटना के बाद से एसीएसटी रेल कर्मचारी संघ में उबाल आ गया है. संगठन के मंडल मंत्री लाल बाबू राम ने कहा है कि फोरमैन के खिलाफ अगर रेल प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो डीजल शेड […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. डीजल शेड कर्मचारी अरुण कुमार के द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर इंजन के आगे छलांग लगाने की घटना के बाद से एसीएसटी रेल कर्मचारी संघ में उबाल आ गया है. संगठन के मंडल मंत्री लाल बाबू राम ने कहा है कि फोरमैन के खिलाफ अगर रेल प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो डीजल शेड को बंद कर दिया जायेगा. इसके बाद चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. उन्होंने सीनियर डीएमइ व फोरमैन की मनमानी के खिलाफ डीआरएम से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि डीजल शेड के कर्मचारियों को पिछले कई महीने से प्रताडि़त किया जा रहा है. इसकी सूचना वरीय अधिकारी को भी नहीं दी जा रही है. डीजल शेड के कर्मचारियों की हालत दिन व दिन प्रताड़ना के कारण खराब होती जा रही है. संगठन के अन्य सदस्यों के साथ पूरे मंडल में आंदोलन शुरू किया जायेगा. घायल कर्मी व उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा उसके साथ रहा जायेगा. रेल अस्पताल में मौजूद घायल कर्मचारी की पत्नी व बेटी बेहाल थी. संगठन से इन लोगों ने न्याय दिलाने की राह तय करने में मदद करने की गुजारिश की. मौके पर दशरथ पासवान, अशोक कुमार, रामाशीष राय, कन्हैया लाल पासवान आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन