जितवारपुर में भूमि विवाद को लेकर मारपीट
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ चांदनी चौक के समीप भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों गुट से एक एक व्यक्ति घायल हो गये. दोनों का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया. घटना को लेकर मंगलवार को दोनों गुट की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. […]
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ चांदनी चौक के समीप भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों गुट से एक एक व्यक्ति घायल हो गये. दोनों का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया. घटना को लेकर मंगलवार को दोनों गुट की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें एक गुट की ओर से ललन राय ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है. दूसरे गुट की ओर से उपेंद्र राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें भी पांच लोगों को आरोपित किया गया है. उभय गुट का दावा है कि विवादित भूमि उन्हीं की है. इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया है जो मारपीट में तब्दील हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










