मांगों को हर हाल में पूरा कर ही लेंगे दम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले पशुपालकों ने सोमवार को स्टेशन रोड से जुलूस निकाला. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मांगों को जायज ठहराया. समाहरणालय के निकट पहुंच कर कुछ देर नारेबाजी करने के बाद पशुपालक सरकारी बस […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले पशुपालकों ने सोमवार को स्टेशन रोड से जुलूस निकाला. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मांगों को जायज ठहराया.
समाहरणालय के निकट पहुंच कर कुछ देर नारेबाजी करने के बाद पशुपालक सरकारी बस पड़ाव परिसर में आकर धरना पर बैठ गये. मौके पर संगठन के राज्य कमेटी सदस्य रामदेव वर्मा, उपेंद्र राय, गंगाधर झा, श्याम किशोर, ब्रrादेव महतो आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालक किसान अब जग गये हैं. किसान अपनी मांगों को हर हाल में पूरा कर ही दम लेंगे. वक्ताओं ने कहा कि गाय के दूध का न्यूनतम खरीद का मानक एसएनएफ 7.5 प्रतिशत और फैट 2.5 प्रतिशत रखा गया. सरकार को दूध उत्पादन को लाभकारी बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए. लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है.
इस अब बरदाश्त नहीं की जायेगी. बाद में शिष्टमंडल ने समाहर्ता के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप कर उस पर अविलंब कदम उठाने की गुजारिश की.
विद्यापतिनगर. दुग्ध उत्पादक किसान की समस्या को लेकर किसान सेवा संघ की प्रखंड इकाई ने सोमवार को प्रखंड पर धरना दिया़ मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर महतो ने की़ सभा को संघ के प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी, जिला समिति सदस्य योगेंद्र प्रसाद साह, दुग्ध उत्पादक समिति सदस्य परमहंस राय, उमेश सिंह, सीताराम महतो, गौतम सिंह ने संबोधित किया़
इसमें दुग्ध उत्पादक किसान की समस्याओं को रखा़ सभा के पश्चात धरनार्थियों के एक शिष्ट मंडल ने बीडीओ से मिलकर महामहिम को स्मारित चार सूत्री मांग वाला ज्ञापन सौंपा़ इसमें दूध का लाभकारी मूल्य दिलाये जाने, नये सिरे से एसएनएफ का मानक निर्धारित करने, डेयरी के नियमों को पारदर्शी बनाये जाने, दूध का प्रोत्साहन राशि तय करने एवं कृषि कार्य को मनरेगा से जोड़े जाने की मांग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










