जूट मिल मजदूरों संग खड़ी रही पंचायत, बूथ रहा खाली, नहीं दिया वोट
समस्तीपुर : मुक्तापुर जूट मिल के मजदूरों के ठंड पड़े चूल्हे ने उनके महापर्व के उत्साह को ठंडा कर दिया़ एक ओर जूट मिल बंद होने से उनके सामने निवाले का संकट है, तो दूसरी ओर व्यवस्था से उपेक्षा मिलने का दर्द सीने में टीस रहा है. नेताओं से गुहार, सड़क पर आंदोलन और समाहरणालय […]
समस्तीपुर : मुक्तापुर जूट मिल के मजदूरों के ठंड पड़े चूल्हे ने उनके महापर्व के उत्साह को ठंडा कर दिया़ एक ओर जूट मिल बंद होने से उनके सामने निवाले का संकट है, तो दूसरी ओर व्यवस्था से उपेक्षा मिलने का दर्द सीने में टीस रहा है. नेताओं से गुहार, सड़क पर आंदोलन और समाहरणालय के घेराव से भी कोई नतीजा नहीं निकलने पर इन मजदूरों और कर्मियों ने थक हारकर अपना संवैधानिक अधिकार का ही त्याग करना मुनासिब समझा.
आपके शहर में
मजदूरों और कर्मियों ने वोट नहीं डालने का फैसला लिया़ मुक्तापुर जूट मिल के आसपास वोट बहिष्कार का बैनर लगाकर अपने विरोध का इजहार किया़ जूट मिल के मजदूरों और कर्मियों के इस फैसले में इक्के-दुक्के लोगों को छोड़कर पूरा पंचायत ने साथ दिया़ यहां तक कि पंचायत प्रतिनिधि भी इनके साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए