आंध्र से छात्र का शव पहुंचते ही सारी गांव में मचा कोहराम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के टुनिकेशरी प्रसाद विद्या निकेतन में पढ़ता था छात्र वारिसनगर : थाना के सारी गांव निवासी स्व. संजय कुमार राय के पुत्र शुभम राज (15) की छात्रावास में फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया. मृतक के मामा संतोष कुमार ने आंध्र प्रदेश के पायाकाराओपेटा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी […]
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के टुनिकेशरी प्रसाद विद्या निकेतन में पढ़ता था छात्र
वारिसनगर : थाना के सारी गांव निवासी स्व. संजय कुमार राय के पुत्र शुभम राज (15) की छात्रावास में फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया. मृतक के मामा संतोष कुमार ने आंध्र प्रदेश के पायाकाराओपेटा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें विद्यालय प्रबंधन व हॉस्टल के उसी कमरे में हरेन वाले एक छात्र को आरोपित किया गया है.
शुभम की मां उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारी की शिक्षिका ममता कुमारी ने वर्ष 2016 में शुभम का दाखिला आंध्र प्रदेश प्रांत के विशाखापट्टनम के पायाकाराओपेटा थाना अंतर्गत टुनिकेशरी प्रसाद विद्या निकेतन में नामांकन कराया था. वह विद्यालय के ही छात्रावास में रह कर पढाई कर रहा था.
इस वर्ष वह नौवीं कक्षा में था. परिजनों का कहना है कि गत 30 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि शुभम ने छात्रावास के अपने ही कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही परिजनों ने विशाखपट्टनम में रह रहे उसके मामा संतोष कुमार को स्कूल भेजा. जहां अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने उसे शव सौंप दिया.
मृतक के मामा ने संबंधित थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विद्यालय प्रशासन व हॉस्टल के उसी कमरे में रहने वाले छात्र को आरोपित करते हुए पुलिस से जांच की मांग रखते हुए शव को लेकर वापस सारी पहुंचे. छात्र की लाश सारी गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मृतक की चाची व जिला पार्षद प्रेमकला राय एवं चचेरे भाई पैक्स अध्यक्ष नागमणि ने बताया कि घटना से परिजन व गांव के लोग आहत हैं. पुलिसिया जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी. जिस पर लोगों की नजरें टिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




