घर में आग लगने से हजारों के समान व अनाज जलकर राख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jul 2024 7:29 PM
घर में आग लगने से हजारों के समान व अनाज जलकर राख
सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र के भौरा गांव के वार्ड संख्या छह में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से चार लोगों का घर जलकर राख हो गया. आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी लोग जैसे-तैसे आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. आग की लपेटे देखते ही देखते इतनी तेज हो गयी की आग पर काबू पाने की हर कोशिश नाकाम हो गयी. जिसके बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. इस अगलगी की घटना में पूनम देवी, कुकनी देवी, मीणा देवी, रुमा देवी के घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि पटाखा की चिंगारी से आग लग गयी. इस अगलगी की घटना में हजारों रुपए की सम्पत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










