पानी के मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

काशनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव में शनिवार को पानी के मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई.
विज्ञापन
करंट लगने के बाद परिजन इलाज के लिए पहुंचे सीएचसी, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
सोनवर्षाराज :
काशनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव में शनिवार को पानी के मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कोपा पंचायत के भस्ती बिंदटोली वार्ड संख्या चार निवासी राजकुमार महतो के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जाता है कि सिंटू कुमार नहाने के दौरान पानी के मोटर का तार जोड़ रहे थे. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए. परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सोनवर्षाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया, गांव में शोक की लहर
मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकू देवी, दो छोटे बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इस हादसे से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










