तीन दिन बाद सकुशल मिला लापता किशोर, पुलिस की तत्परता लाई रंग

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 30 May 2026 5:07 PM

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के समीप मिला 14 वर्षीय किशोर, स्वजनों में लौटी खुशियां

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के समीप मिला 14 वर्षीय किशोर, स्वजनों में लौटी खुशियां सिमरी बख्तियारपुर: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखन टोला वार्ड संख्या 22 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया. किशोर के मिलने की सूचना मिलते ही स्वजनों ने राहत की सांस ली और परिवार में खुशी का माहौल लौट आया. जानकारी के अनुसार माखन टोला वार्ड संख्या 22 निवासी श्रवण कुमार का 14 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार उर्फ गगन कुमार गत बुधवार को घर से खेलने के लिए निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजनों की चिंता बढ़ गई. काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई. आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी. लगातार छानबीन और खोजबीन के दौरान शनिवार को पुलिस ने सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के समीप से सुजीत कुमार को सकुशल बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और लगातार की गई खोजबीन के परिणामस्वरूप लापता किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके स्वजनों को सौंप दिया गया. किशोर के सकुशल घर लौटने से परिवार के सदस्यों ने राहत महसूस की है. बीते तीन दिनों से बेटे की चिंता में डूबे स्वजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े. वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन