Bihar News: सहरसा में गिरी जर्जर मकान की दीवार, तीन भाई-बहन दबे, एक मासूम की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग

Bihar News: सहरसा में एक जर्जर खपरैल भवन का दिवार गिरने से उसमें दबकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. दोनों जख्मी का ईलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: सहरसा में एक जर्जर खपरैल भवन का दिवार गिरने से उसमें दबकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. दोनों जख्मी का ईलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत स्थित मधुरा गांव में शुक्रवार शाम की है.

मृतक और जख्मी सभी बच्चे एक ही परिवार के है जो आपस में तीनों भाई बहन है. मृतक बालक कि पहचान पप्पू कुमार के 3 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में की गई है. जबकि इस हादसे में जख्मी 5 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार और 7 वर्षीय पुत्री वैशाली कुमारी शामिल हैं दोनों भाई बहन का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

जर्जर मकान के बगल से गुजर रहे थे मासूम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जर्जर कच्चा मकान के बगल से होकर रास्ते से तीनों भाई बहन गुजर रहे थे तभी जर्जर भवन का दीवार रास्ते पर गिरने से तीनों मासूम हादसे का शिकार हो गए जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई. और दो मासूम गम्भीर रूप से जख्मी हो गए.

Also Read: गुरुग्राम में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, वाटर टैंक में घुसने के बाद दम घुटने से हुआ हादसा

बारिश के कारण खपरैल का मकान हो गया था जर्जर

बता दें कि पीछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खपरैल का बना कच्चा मकान बेहद जर्जर हो चूका था जो शुक्रवार की देर शाम हल्की बारिश होने के दौरान कच्चा मकान गिर गया. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन