मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में आज कौन डॉक्टर देंगे इलाज? यहां देखें ओपीडी और इमरजेंसी की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Saharsa Hospital OPD Today: महिला मरीजों के लिए आज सिर्फ एक गायनी डॉक्टर की ड्यूटी, अस्पताल जाने से पहले जान लें किस विभाग में कौन चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध.

विज्ञापन
सहरसा से अंजन आर्यन रिपोर्ट.

Saharsa Hospital OPD Today: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में गुरुवार को मरीजों के इलाज के लिए सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, इसलिए विभागवार चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है ताकि मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिल सके.

अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. वहीं मरीजों के पंजीयन की व्यवस्था सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये निर्धारित किया गया है.

महिला मरीजों के लिए आज डॉ प्रभा वर्मा रहेंगी उपलब्ध

महिला रोग विभाग में गुरुवार को डॉ प्रभा वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है. महिला मरीज गर्भावस्था, प्रसव, मासिक धर्म और अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के लिए उनसे परामर्श ले सकेंगी. अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं, जिसके कारण गायनी विभाग सबसे व्यस्त विभागों में शामिल रहता है.

ओपीडी में इन विभागों में मिलेगा इलाज

पुरुष बाह्य विभाग में डॉ रौशन लाल मरीजों की जांच करेंगे. नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ महबूब आलम और अस्थि रोग विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन की ड्यूटी लगाई गई है. शल्य विभाग में डॉ ओम प्रकाश भारती, दंत विभाग में डॉ संतोष झा और आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. वहीं एसएनसीयू में डॉ अरविंद कुमार नवजात शिशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी सक्रिय

आपातकालीन मरीजों के लिए अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विक्रम कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ शिवम कुमार और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मधुर कृष्णा मरीजों का इलाज करेंगे. सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ मुंतका और फिजिशियन ऑन कॉल एवं आईसीयू की जिम्मेदारी डॉ अखिलेश्वर प्रसाद संभालेंगे.

प्रसव गृह में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

आपातकालीन प्रसव गृह में पहली पाली में डॉ रंभा कुमारी, दूसरी पाली में डॉ कुमारी भारती और तीसरी पाली में डॉ नेहा की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रसूता महिलाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखी गई हैं.

Also Read: CM सम्राट चौधरी ने किया प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का शुभारंभ, बोले- हमारे बच्चे जहां जाएंगे वहां टॉप करेंगे

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन