गलवान के वीर सपूत कुंदन को श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर निकला कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन

शहीद कुंदन कुमार के शहादत दिवस पर आरण गांव में कैंडल मार्च निकालते युवा.

Shaheed Kundan Martyrdom Day: गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद कुंदन कुमार की शहादत को याद करते हुए मंगलवार को सत्तरकटैया प्रखंड के आरण गांव में भव्य कैंडल मार्च निकाला गया. सैकड़ों युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया.

विज्ञापन

सत्तरकटैया से लाल बहादुर की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

Shaheed Kundan Martyrdom Day: सत्तरकटैया प्रखंड के आरण गांव निवासी शहीद कुंदन कुमार के शहादत दिवस पर मंगलवार को कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. विशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह युवा राजद नेता सरोज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया.

कैंडल मार्च आरण चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा. इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीद कुंदन अमर रहें के उद्घोष लगाए. शहीद स्मारक पहुंचकर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूत को नमन किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद कुंदन का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता. युवाओं को उनके साहस, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेनी चाहिए.

गौरतलब है कि 16 जून 2020 को भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई झड़प के दौरान आरण गांव निवासी जवान कुंदन कुमार देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे. उनकी स्मृति में क्षेत्र के युवाओं द्वारा प्रत्येक वर्ष शहादत दिवस पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी जाती है.

इस अवसर पर मो. शकील, अमित यादव, दिलीप यादव, संजय यादव, मो. मकशूद, संतोष साह, जयकृष्ण यादव, नीरज कुमार, पिंटू शर्मा, शिवकुमार यादव, नितीश यादव, कुंदन यादव, बनबारी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन