ePaper

मारपीट, रंगदारी व चेन छीनने का लगाया आरोप

Updated at : 29 Nov 2024 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट, रंगदारी व चेन छीनने का लगाया आरोप

मारपीट, रंगदारी व चेन छीनने का लगाया आरोप

विज्ञापन

सहरसा. खगड़िया जिला के चौथम ठूठी मोहनपुर निवासी तेज कुमार सिंह के पुत्र उदय कुमार सिंह ने मारपीट, रंगदारी व चेन छीनने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिए आवेदन में आवेदक ने कहा कि वह रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित बैरियर के समीप उदय जेनरल स्टोर नाम से किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. जहां गुरुवार की संध्या लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर 6/41 निवासी अनिल यादव का पुत्र कुणाल सम्राट एवं नवीन कुमार दुकान के अंदर घुसकर एक लाख रुपया रंगदारी की मांग करने लगा. मना करने पर उक्त दोनों ने गाली-गलौज करते लाठी डंडे व थ्री नट की बट से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. उसके बाद दोनों दुकान का गल्ला खोलकर उसमें रखा दिन भर की बिक्री का 5 हजार रुपया निकाल लिया. उसके बाद दोनों ने मेरे गले से एक भरी सोने का चेन निकाल लिया और जाते जाते कहा कि पैसा का व्यवस्था कर लो. रंगदारी देते रहोगे तभी यहां दुकान चला पाओगे. दिए आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन