सहरसा में पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आश्रित को मिला दो लाख रुपये का चेक
Published by : Shruti Kumari Updated At : 30 May 2026 1:49 PM
लाभुक सुशील राम को दो लाख रुपये का चेक प्रदान करते एसबीआई धबौली शाखा के अधिकारी
Saharsa news: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाखा प्रबंधक कुमार जयभद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बैंक का उद्देश्य है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक बैंक खाता खुलवाने तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने की अपील की.
एसबीआई धबौली शाखा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लाभुक परिवार को सौंपी गई सहायता राशि
पतरघट (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:
Saharsa news: भारतीय स्टेट बैंक की धबौली शाखा में वित्तीय सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृत खाताधारक के आश्रित को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाखा प्रबंधक कुमार जयभद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बैंक का उद्देश्य है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक बैंक खाता खुलवाने तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने की अपील की.
इस अवसर पर धबौली पूर्वी पंचायत निवासी स्वर्गीय सरिता देवी के नामित आश्रित पति सुशील राम को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया. सहायता राशि मिलने पर परिजनों ने बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया.
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रूद्रानंद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा लाभ मिलता है. वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में दो लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है.
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.
मौके पर बैंक सेवा प्रबंधक अविनाश कुमार, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रूद्रानंद कुमार, जीविका बीपीएम प्रवीणा कुमारी, बैंक कर्मी सोनू कुमार, अमित कुमार, प्रभाष कुमार, दीपक कुमार, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










