सहरसा में नगर पंचायत सोनवर्षा की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीन सदस्यों का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
सहरसा में नगर पंचायत सोनवर्षा की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीन सदस्यों का हुआ चयन

सशक्त स्थायी समिति चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते समर्थक.

Saharsa news: निर्वाचन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई. सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. चुनाव में नगर पंचायत के सभी 16 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

विज्ञापन


अशांगी, मोहन कामत और हरि मोहन उर्फ गुड्डू ने दर्ज की जीत, सभी 16 पार्षदों ने किया मतदान

सोनवर्षाराज (सहरसा) से अमित राठौड़ की रिपोर्ट:

Saharsa news: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में शनिवार को नगर पंचायत सोनवर्षा की तीन सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. चुनाव प्रक्रिया डीसीएलआर सह निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में कराई गई.

निर्वाचन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई. सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. चुनाव में नगर पंचायत के सभी 16 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

सशक्त स्थायी समिति संख्या-01 के लिए अशांगी और जय कुमार रजक के बीच मुकाबला हुआ. मतगणना में अशांगी को सात मत प्राप्त हुए, जबकि जय कुमार रजक को छह मत मिले. तीन मत अवैध घोषित किए गए. इसके बाद अशांगी को विजयी घोषित किया गया.

वहीं सशक्त स्थायी समिति संख्या-02 के चुनाव में मोहन कामत ने जीत हासिल की. उन्हें नौ मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज रजक को चार मत प्राप्त हुए. इस पद पर भी तीन मत अवैध घोषित किए गए.

सशक्त स्थायी समिति संख्या-03 के लिए हुए चुनाव में हरि मोहन कुमार उर्फ गुड्डू ने जीत दर्ज की. उन्हें नौ मत प्राप्त हुए, जबकि विनोद साह को चार मत मिले. इस चुनाव में भी तीन मत रद्द कर दिए गए.

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया. समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन