सिमरी बख्तियारपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा नया नगर

Updated:
विज्ञापन

फोटो : नया नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमरी बख्तियारपुर के नया नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. कोसी अंचल के आस्था के केंद्र बने इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के नया नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को रथ यात्रा महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की.

विज्ञापन

भक्ति में डूबा रहा मंदिर परिसर

रथ यात्रा के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान को प्रसाद अर्पित किया. शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा.

कोसी अंचल की आस्था का प्रमुख केंद्र बना मंदिर

रेलवे स्टेशन से सटे नया नगर मोहल्ले में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर अब केवल सिमरी बख्तियारपुर ही नहीं, बल्कि पूरे कोसी अंचल के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है. रथ यात्रा के अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे.

पुरी धाम से मंगाई गई थीं भगवान की प्रतिमाएं

Jagannath Rath Yatra: स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि वर्ष 2017 में भारतीय सेना के पूर्व जवान भरथ ठाकुर, निवासी पहलाम, ने अपनी आस्था और सेवा भावना से इस भव्य मंदिर की स्थापना कराई थी. मंदिर में स्थापित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं विशेष रूप से पुरी धाम (ओडिशा) से मंगाई गई थीं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पुरी जैसी आध्यात्मिक अनुभूति होती है.

धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा मंदिर

श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर की स्थापना के बाद क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान मिली है. आने वाले समय में मंदिर परिसर के विस्तार के साथ धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, प्रवचन और सामाजिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की भी योजना है, ताकि यह स्थल आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन