सहरसा के सहसौल पंचायत में गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Updated:
विज्ञापन
सहरसा के सहसौल पंचायत में गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

आग बुझाने में जुटे ग्रामीण

Saharsa news: जानकारी के अनुसार गड़ेरी टोला निवासी विपिन पाल के घर में सुबह खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान गैस रिसाव होने से सिलेंडर के पास अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और घर में धुआं फैल गया.

विज्ञापन


गैस रिसाव से रसोई में भड़की आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सोनवर्षाराज (सहरसा) से मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Saharsa news: प्रखंड क्षेत्र की सहसौल पंचायत के वार्ड संख्या-07 स्थित गड़ेरी टोला में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के अनुसार गड़ेरी टोला निवासी विपिन पाल के घर में सुबह खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान गैस रिसाव होने से सिलेंडर के पास अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और घर में धुआं फैल गया.

आग लगते ही परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे. लोगों की तत्परता के कारण आग अन्य घरों तक नहीं फैल सकी और बड़ा नुकसान टल गया.

घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि आग की चपेट में आने से घर में रखे कुछ घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए.

घटना के बाद पूरे टोला में लोगों की भीड़ जुटी रही. स्थानीय लोगों ने रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि गैस पाइप, रेगुलेटर और सिलेंडर की समय-समय पर जांच करानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

यह घटना एक बार फिर रसोई गैस के उपयोग में सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करती है. लोगों की सजगता और सामूहिक प्रयास से बड़ा नुकसान होने से बच गया.

ALSO READ: सहरसा में 10 जून तक हटेंगे जिले के सभी ब्लैक स्पॉट : डीएम

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन