हजारों की संख्या में युवाओं ने दी भागीदारी सहरसा / कहरा अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती पर बुधवार को मत्स्यगंधा स्थित मंदिर परिसर से परशुराम भक्तों ने भव्य झांकी व शोभा यात्रा निकाली. मत्स्यगंधा में सुबह से ही युवाओं की टीम पहुंचनी शुरू हो गयी थी. वहां बनाये गये पंडाल में भगवान परशुराम के चित्र पर विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में सैकडों दो चक्के व चार चक्के वाहनों के काफिला के साथ सजे रथ पर आदमकद भगवान परशुराम के चित्र के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. युवाओं का उत्साह चरम पर था. भगवान परशुराम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान था. युवा मिथिला का सम्मान पाग धारण कर कतारबद्ध हो जयकारे लगा रहे थे. ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष डब्बू मिश्रा की अध्यक्षता एवं मुखिया राहुल झा, युवा समाजसेवी रोहित झा, अमित कन्हैया, रौशन मिश्रा के संयोजन व बडगांव मुखिया बौआ खां, महिषी मुखिया पीयूष रंजन के संचालन में शोभा यात्रा निकाली गयी. वरिष्ठ संरक्षक मधुकांत झा, सचिव सुमन समाज, वरिष्ठ सदस्य पारस कुमार झा, डॉ एचएस ठाकुर, संजय झा, विवेक विशाल, युवा प्रभारी मनोज मिश्रा, युवा नेता सोहन झा, युवा समाज सेवी अनंत झा रौशन, हितेश बउआ, बिमलकांत झा सहित सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान परशुराम को नमन किया एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्र से की गयी. जिसके बाद सैकड़ों बाइक, चार पहिया वाहन, रथ, गाजा बाजा के साथ शोभा यात्रा के शक्ल में पूरे शहर का भ्रमण किया. शोभा यात्रा मत्स्यगंधा से निकल कर आज़ाद स्मृति स्थल होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक, डीबी रोड, शंकर चौक, पूरब बाजार, तिवारी चौक होते हुए पोलिटेक्निक ढाला, पंचवटी चौक, बंफर चौक, कोशी चौक होते हुए वापस मत्स्यगंधा पहुंची. अध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम का पृथ्वी पर आगमन बुराई एवं अन्याय की समाप्ति के लिए हुआ था. अभी भी हम लोगो में बुराई एवं कुरीतियां हैं, जिन्हें समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए. कोषाध्यक्ष रौशन मिश्रा एवं अमित कन्हैया ने कहा कि ब्राह्मण महासभा एक विचार धारा है सर्व समाज को ले कर चलना ही असली ब्राह्मणत्व है. शहर में जगह जगह शोभायात्रा का भक्तों ने स्वागत किया. मौके पर बसनही, बरगांव, बलिया, नोनैति, बथनहा, गोआरी, बरीबन, सहसौल, बेहटा, खुजरहा, गोलमा, कहरा, धबौली, सिलेट, टेगहा, मोर्चा, सुगमा, सोनबरसा, लगमा, शाहपुर, भवटिया, नादो, पहलाम, एकपरहा, रहुआ, बघवा, जजौरी, गोपालपुर, विजवार, आरा मुरली, गंडौल, महिषी, सतरवार, तेलहर, कंधहा, सरौनी, लौहार,एकार, भकुवा, चंद्रयान, दिबरा, मुरादपुर, ढेंगा बलवा, बराही, हेमपुर, विहरा, गरौल, मझौल, पुरिख, पंचगछिया,दौरमा ,बरहशेर, सिहौल, बारा, लालगंज, तुल्सियाही, मुरली वसंतपुर, गढ़िया, बसुदेवा, नरियार, बनगांव, चैनपुर, पडरी, खजूरी, बसौना, भरौली, कहरा, भेरधरी, पटुआहा, रामपुर, बरदहा, गमहरिया रामपुर, धमसैनी, नगर निगम के अलावे सुपौल के बीणा वभनगामा, परसरमा, बरूआरी सहित अन्य कई गांवों के लोगो ने भगवान परशुराम को नमन किया. मौके पर अक्षय झा, प्रभाकर मिश्रा, राजा झा, सौरभ वत्स बिहरा, भगवान् मिश्रा, नीतीश कुमार, सुमन झा बनगांव पैक्स, शंकर चौधरी, राहुल बनगांव, हुमांशु बसौना, शुभम, पुनीत आनंद, दर्शन, बिट्टू राय, अजीत, टूनटून राय, गमकी, मिथिलेश झा, खुशी भरद्वाज, कुमदानंद प्रियवर, त्रिपुरारी झा, विकास मिश्रा, मोनू, आशीष झा, रंजीत खां, उपाध्यक्ष कैलाश झा, प्रमोद झा, धनंजय झा, सोनू ठाकुर, धीरज ठाकुर, कुणाल वत्स, बमबम, अभिषेक झा, हर्षवर्धन, आदित्य झा, प्रणव मिश्रा, रौशन झा, गौरव मिश्रा, राजा मिश्रा, सुमित, राज शुक्ला, अंशु झा, टिंकू मैथिल, आदर्श झा, आशीष कुकु, आतिश पांडे, मनीष झा, सूरज, सिद्धु झा, त्रिलोक झा, विवेक झा, मनोहर, विजय झा, मानस झा, गौरव मिश्रा, शुभम, आशीष झा, आशीष मोहन खां, संतोष, अंशु झा, राजा झा, जैकी मिश्रा, पीयूष सर, अनमन झा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

