राजद प्रत्याशी पर मामला दर्ज

महिषी (सहरसा) : खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव पर बिना अनुमति के जनसभा करने के आरोप में अचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. बीडीओ सुरेश ठाकुर ने बताया कि 19 मार्च को राजद प्रत्याशी को महिषी के तारा स्थान व बाबा कारू खिरहर स्थान पर पूजा-अर्चना […]
महिषी (सहरसा) : खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी कृष्णा कुमारी यादव पर बिना अनुमति के जनसभा करने के आरोप में अचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. बीडीओ सुरेश ठाकुर ने बताया कि 19 मार्च को राजद प्रत्याशी को महिषी के तारा स्थान व बाबा कारू खिरहर स्थान पर पूजा-अर्चना करने की इजाजत दी गयी थी, लेकिन मंदिर परिसर के बगल में लाउडस्पीकर लगाकर जनसभा को संबोधित किया गया.
इसके अलावा महपूरा के लहठा बथाम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी मंच बनाकर जनसभा को संबोधित किया गया, जबकि इसकी इजाजत प्रशासन द्वारा नहीं दी गयी थी. इसी आलोक में राजद प्रत्याशी पर अचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










