चुनावी कवायद: दस हजार लोगों का फोन नंबर एकत्र करेगी पुलिस

सहरसा : जिले भर में निष्पक्ष चुनाव व मतदाताओं को भयमुक्त मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गयी है. एसपी एम सुनील नायक ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सभी इंतजाम किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत 70 फीसदी अथवा […]
सहरसा : जिले भर में निष्पक्ष चुनाव व मतदाताओं को भयमुक्त मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गयी है. एसपी एम सुनील नायक ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सभी इंतजाम किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत 70 फीसदी अथवा उससे अधिक करने को लेकर प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है.
क्षेत्र के विभिन्न भागों में अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनी व बिहार पुलिस को तैनात किये जाने का निर्देश मिला है. फिलवक्त एसएसबी की एक-एक कंपनी को सदर व सलखुआ में तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










