जिले में बनेगा आपदा प्रबंधन का प्लान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Feb 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

आपदाओं के बचाव व उसके निदान के लिए शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार में आपदा प्रबंधन विषय को लेकर कार्यशाला हुई. जिसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के उपाध्यक्ष ने सहरसा, सुपौल, मधेपुरा जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा की. सहरसा सदर : प्रकृति के बिगड़ते माहौल व मानव जनित निर्मित […]
विज्ञापन
आपदाओं के बचाव व उसके निदान के लिए शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार में आपदा प्रबंधन विषय को लेकर कार्यशाला हुई. जिसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के उपाध्यक्ष ने सहरसा, सुपौल, मधेपुरा जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा की.
सहरसा सदर : प्रकृति के बिगड़ते माहौल व मानव जनित निर्मित विभिन्न तरह की आपदाओं के बचाव व उसके निदान के लिए शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार में आपदा प्रबंधन विषय को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने प्रमंडल स्तर पर आयोजित आपदा प्रबंधन को लेकर सहरसा, सुपौल, मधेपुरा जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की गहन समीक्षा की.
उन्होंने सभी विभागों के सहयोग से आपदा प्रबंधन को लेकर कारगर योजना तैयार करने का निर्देश दिया. आपदा के समय अपने परिवार व समाज के लिए हर व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए ताकि भूकंप, बाढ़, आगजनी, महामारी व प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव का समुचित प्रबंधन कर बच्चे से लेकर बुजुर्ग व महिलाओ को आपदा प्रबंधन से बचाव की जानकारी जरूर दिया जाना चाहिए. ताकि संकट के समय में इनके प्राणों की अधिक से अधिक रक्षा कर बचाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










