स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नगर पंचायत क्षेत्र के मनौरी गांव से मंगलवार की देर शाम मादक पदार्थों के साथ एक तस्कर को सोनवर्षा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया.
सोनवर्षाराज. नगर पंचायत क्षेत्र के मनौरी गांव से मंगलवार की देर शाम मादक पदार्थों के साथ एक तस्कर को सोनवर्षा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. मादक पदार्थ के तस्कर की गुप्त सूचना के आधार पर दंडाधिकारी सह सीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सोनवर्षा पुलिस द्वारा मनौरी गांव निवासी राहुल कुमार साह के घर में छापेमारी की गयी. जहां मादक पदार्थ के साथ राहुल कुमार साह को गिरफ्तार किया गया. उक्त बाबत सोनवर्षा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मादक पदार्थ के साथ मनौरी गांव से एक तस्कर राहुल को गिरफ्तार किया गया है. सहरसा से वापस थाना पहुंचने के बाद ही मात्रा बता पाऊंगा. दंडाधिकारी सह सीओ जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि स्मैक की नापी करवाने के बाद ही वास्तविक मात्रा बताई जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










