सहयोग शिविरों से मिले आवेदनों का समयबद्ध करें निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

सहरसा डीएम दीपेश कुमार ने सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को गूगल मीट के माध्यम से सहयोग शिविरों में प्राप्त परिवादों के निष्पादन की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी संबंधित विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए तथा अपने-अपने विभागों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया. समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं परिवाद का निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

सहयोग शिविर सरकार की जनकल्याणकारी पहल

डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार की जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है. ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निष्पादित मामलों की अद्यतन प्रविष्टि समय पर पोर्टल पर करें तथा लंबित मामलों में आ रही बाधाओं का शीघ्र निराकरण कर कार्रवाई पूरी करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं संतोषजनक ढंग से निष्पादन किया जाये, ताकि प्रशासन के प्रति आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत हो.

लंबित मामलों की भी डीएम ने की समीक्षा

बैठक में सभी विभागों को नियमित रूप से लंबित मामलों की समीक्षा करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने दोहराया कि जनहित के मामलों के निष्पादन में जवाबदेही, पारदर्शिता एवं समयबद्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन