खेल-खेल में सीखना ही प्राथमिक शिक्षा का मुख्य आधार

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :28 Apr 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
खेल-खेल में सीखना ही प्राथमिक शिक्षा का मुख्य आधार

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को बालवाटिका तीन एवं कक्षा एक के नये नामांकित बच्चों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया.

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में नये नामांकित नन्हें बच्चों का हर्षोल्लास के साथ किया गया स्वागत बच्चों का उनकी कक्षाओं में रंगीन फीता काटकर उत्साहपूर्वक कराया गया प्रवेश सहरसा. पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को बालवाटिका तीन एवं कक्षा एक के नये नामांकित बच्चों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया. इस मौके पर विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य मोनिका पांडेय ने बच्चों को स्वागत बैज पहनाकर किया. इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में नये विद्यार्थियों को शुभकामना देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान बच्चों को विद्या प्रवेश की विशेष पुस्तिका एवं अधिगम सहायक सामग्री पेंसिल, रबर व कटर प्रदान किया. बच्चों का उनकी कक्षाओं में रंगीन फीता काटकर उत्साहपूर्वक प्रवेश कराया गया. जिससे नन्हे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान एवं विद्यालय के प्रति अपनापन देखने को मिला. प्राचार्या ने अभिभावकों के साथ एक विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया. जिसमें उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर एवं विद्यालय के बीच निरंतर समन्वय व सक्रिय साझेदारी की महत्ता पर बल दिया. उन्होंने बताया कि नयी शिक्षा नीति के तहत खेल-खेल में सीखना ही प्राथमिक शिक्षा का मुख्य आधार है. पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी मुख्य अध्यापक भवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस आयोजन को यादगार बनाने में विद्यालय के सभी प्राथमिक शिक्षकों सतेंद्र कुमार, निकिता, लीना, श्रवण कुमार, शैफाली, श्वेतामणि, गरिमा, अब्दुल्ला हैरिस ने अपनी सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन