डाक्टरों की हड़ताल पर आज डीएम से होगी वार्ता

Published at :26 Feb 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
डाक्टरों की हड़ताल पर आज डीएम से होगी वार्ता

आएमए के शिष्टमंडल से वार्ता के बाद लेंगे निर्णय सहरसा सदर : डाक्टरों से रंगदारी मांगे जाने के सवाल को लेकर चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग पर 22 फरवरी से आइएमए द्वारा चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर गुरुवार को चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गयी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ, डेंटल एसोसिएशन, […]

विज्ञापन

आएमए के शिष्टमंडल से वार्ता के बाद लेंगे निर्णय

सहरसा सदर : डाक्टरों से रंगदारी मांगे जाने के सवाल को लेकर चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग पर 22 फरवरी से आइएमए द्वारा चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर गुरुवार को चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गयी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ, डेंटल एसोसिएशन, आयुष चिकित्सक संघ ड्रग एसोसिएशन मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के सदस्यों की आहूत बैठक में चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर जारी हड़ताल का समर्थन किया गया.
हड़ताल को लेकर चरमरायी स्वास्थ्य व्यवस्था पर जिला प्रशासन की ओर से जिले के नवपदस्थापित एसपी अश्वनी कुमार ने चिकित्सकों की मांग को पूरा किये जाने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कठोर कदम उठायेगा.
एसपी ने हड़ताल पर डटे चिकित्सकों व संघ के पदाधिकारियों को शुक्रवार को जिलाधिकारी से अपनी मांगों को लेकर अपनी वार्ता के लिए आमंत्रित किया. आइएमए के संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय शीष्टमंडल डीएम से वार्ता कर अपनी मांग पूरा होने के बाद हड़ताल तोड़ने पर उचित निर्णय लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन