हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Published at :17 Feb 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

सरस्वती पूजा मनाने दो दिन पूर्व ही आया था गांव लाउडस्पीकर खोलने के दौरान घटी घटना नवहट्टा : प्रखंड के खड़का-तेलवा में सोमवार को हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक रंजन कुमार सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार इंद्र कुमार सिंह का छोटा पुत्र रंजन सोमवार की सुबह […]

विज्ञापन

सरस्वती पूजा मनाने दो दिन पूर्व ही आया था गांव

लाउडस्पीकर खोलने के दौरान घटी घटना
नवहट्टा : प्रखंड के खड़का-तेलवा में सोमवार को हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक रंजन कुमार सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार इंद्र कुमार सिंह का छोटा पुत्र रंजन सोमवार की सुबह घर के बगल में हुए सरस्वती पूजा में लगाये गए लाउडस्पीकरण को खोल रहा था. स्पीकर कच्चे बांस में बंधा था, जिसका अंदाजा रंजन को नहीं रहा. बांस को उखाड़ने के बाद वह बगल से गुजर रहे हाइटेंशन तार पर लद गया. जिससे वे करेंट की चपेट में आ गये.
प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पीएच में भरती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सहरसा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही रंजन ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही सीओ डॉ शफी अख्तर व थानाध्यक्ष वकील यादव ने घटना स्थल पहुंच मामले का लायजा लिया. रंजन के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इधर, रंजन की मौत पर उसके परिवार में क्रंदन मचा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि रंजन अत्यंत मिलनसार व मृदुभाषी युवक था. परिवार के भरण-पोषण के लिए मुजफ्फरपुर में व्यवसाय करता था. दो दिन पूर्व ही सरस्वती पूजा मनाने गांव आया था, लेकिन प्रकृति ने उसे हमेशा के लिए छीन कर परिवार सहित गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन