SAHARSA ए नेगेटिव'' रक्त के लिए राहुल बना फरिश्ता, महिला को मिला जीवनदान
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :29 Apr 2026 11:00 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में मानवता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने साबित कर दिया कि सेवा की भावना के आगे दूरी कोई मायने नहीं रखती.
विज्ञापन
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट SAHARSA NEWS :
जिले में मानवता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने साबित कर दिया कि सेवा की भावना के आगे दूरी कोई मायने नहीं रखती. श्री शंकर बाबू स्मृति सेवा फाउंडेशन के प्रयासों से एक 36 वर्षीय महिला पिंकी देवी के अत्यंत रक्त स्त्राव होने के कारण चिकित्सक द्वारा रक्त उपलब्ध कराने को कहा गया. राहुल ने समय पर अत्यंत दुर्लभ रक्त ए निगेटिव स्वयं रक्तदान कर मौत के मुंह से महिला को बाहर निकाला.जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी महिला
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती 36 वर्षीय पिंकी देवी की हालत अत्यंत गंभीर थी. उन्हें ए नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी, जो काफी दुर्लभ माना जाता है. रक्त नहीं मिलने के कारण वह जिंदगी एवं मौत के बीच जूझ रही थी. परिजन संजय कुमार सिंह ने परेशान होकर इस संकट की जानकारी श्री शंकर बाबू स्मृति सेवा फाउंडेशन की टीम को दी. फाउंडेशन के निदेशक गणेश कुमार भगत ने मामले की गंभीरता को देखते तुरंत सक्रियता दिखाई. जिले में इस ग्रुप का रक्त उपलब्ध नहीं होने पर टीम रक्तदाता राहुल कुमार झा से संपर्क किया. बिना समय गंवाए रक्तदाता को सदर अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में सफल रक्तदान के बाद मरीज को रक्त चढ़ाया गया. जिससे उनकी जान बच सकी.परिजनों ने जताया आभार
मरीज के परिजन संजय कुमार सिंह ने भावुक होते फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों अविनाश कुमार झा, प्रदीप कुमार प्रेम, गणेश कुमार भगत, आशीष कुमार, हरी भूषण कुमार का आभार व्यक्त किया. राहुल ने कहा कि आप सभी के निस्वार्थ प्रयासों की बदौलत ही उनके मरीज को नया जीवन मिला है. आप सभी किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं.मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
संस्था के निदेशक ने अपील किया कि आसपास कोई भी मरीज रक्त के अभाव में भटक रहा हो, तो वे फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. मदद के लिए 7631215199, 9472215602 पर संपर्क किया जा सकता है. सेवा फाउंडेशन ने संकल्प दोहराया है कि मरीजों की जान बचाने के लिए उनकी टीम सदैव तत्पर रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










