सखी वार्ता कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को महिला सुरक्षा और करियर की दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे | Prabhat Khabar Network

सहरसा के पंचगछिया में आयोजित 'सखी वार्ता' कार्यक्रम ने किशोर-किशोरियों को महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के महत्व से अवगत कराया. विशेषज्ञों ने उनके सवालों के जवाब दिए और करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया.

विज्ञापन

सहरसा : महिला एवं बाल विकास निगम के तहत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय, पंचगछिया में सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को महिला सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक बनाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा बाल विवाह निषेध से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया.

छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का किया समाधान

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर अपराध, बाल विवाह तथा करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे. विशेषज्ञों ने सरल एवं संतोषजनक ढंग से उनके सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया.

बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी

जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसेवक भी शामिल रहे. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इनके नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन